इराक़ में सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में 19 आतंकवादी मारे गए हैं।
अलआलम टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार बग़दाद सैन्य अभियान के प्रवक्ता जनरल साद मान ने एक बयान में कहा कि अंबार प्रांत के अलबू हदीद नासिर क्षेत्र की स्वतंत्रता के दौरान 19 आतंकवादी मारे गए जिनमें आईएसआईएल दो सरग़ना भी शामिल हैं।
उनका कहना था कि सेना की पश्चिमी बगदाद के शूरतान क्षेत्र में आतंकवादियों के विरुद्ध कार्यवाही में उनके प्रयोग के कई वाहनों को नष्ट कर दिया गया।
इराक़ के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि अंबार प्रांत के पास अलबू हदीद नासिर क्षेत्र को आतंकवादियों के अस्तित्व से मुक्त कर दिया गया है और कार्यवाही में दस आतंकवादी मारे गए।
रक्षा मंत्रालय के बयान में आया है कि सशस्त्र बलों के जवान अलबू हदीद क्षेत्र में सुरक्षा स्थापित करने में सफल रहे हैं और क्षेत्र से सभी आतंकवादियों को खदेड़ दिया गया है। सेना की इस कार्यवाही में दस आतंकवादी मारे गए जबकि सेना ने आतंकवादियों के दो वाहनों पर क़ब्जा कर लिया और आतंकवादियों के प्रयोग की कई मोटरसाइकिलों को नष्ट कर दिया गया है।
17 जुलाई 2014 - 18:41
समाचार कोड: 624783
इराक़ में सुरक्षा बलों की कार्यवाहियों में 19 आतंकवादी मारे गए हैं।